KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय समेत अधिकांश स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है या जल्द ही शुरू होने वाली है। केंद्रीय विद्यालय देश के शीर्ष सरकारी स्कूलों में शामिल है, लेकिन यहां एडमिशन पाना आसान नहीं है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कक्षा 1 से 11वीं तक एडमिशन के लिए सख्त नियम और गाइडलाइंस तय की हैं। इन गाइडलाइंस को आप केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए KVS Priority List बनाई जाती है। इसी लिस्ट के आधार पर छात्रों को एडमिशन मिलता है। हर कक्षा में सीटों की संख्या सीमित होती है, और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए कोई टेस्ट नहीं लिया जाता।
Read Also : UDGAM Portal: बुजुर्गो के बैंको में पड़े लावारिस पैसों के बारे मे ऐसे जानिए
हर साल लाखों की संख्या में KVS Class 1 Admission Form भरे जाते हैं। अगर आप 2025 में KVS Admission के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस उम्र तक कक्षा 1 में एडमिशन लिया जा सकता है। आवेदन से पहले केंद्रीय विद्यालय की गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आपके आवेदन में सभी जानकारी सही है।
केंद्रीय विद्यालय में किसे मिलेगा एडमिशन?
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए KVS प्रायोरिटी लिस्ट बनाई जाती है। इस लिस्ट में जिनका नाम ऊपर होता है, उनके बच्चों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जाती है।
आप केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर इस प्रायोरिटी लिस्ट को देख सकते हैं। लिस्ट के अनुसार, केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों, रक्षा सेवाओं के कर्मियों, और अन्य पात्र श्रेणियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। इस लिस्ट के आधार पर ही केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया तय होती है।
कक्षा अनुसार आयु सीमा (31 मार्च तक)
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए छात्रों की उम्र निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। नीचे कक्षा अनुसार न्यूनतम और अधिकतम उम्र दी गई है:
कक्षा | न्यूनतम उम्र | अधिकतम उम्र |
---|---|---|
1 | 6 साल | 8 साल |
2 | 6 साल | 8 साल |
3 | 7 साल | 9 साल |
4 | 8 साल | 10 साल |
5 | 9 साल | 11 साल |
6 | 10 साल | 12 साल |
7 | 11 साल | 13 साल |
8 | 12 साल | 14 साल |
9 | 13 साल | 15 साल |
10 | 14 साल | 16 साल |
यह आयु सीमा 31 मार्च तक लागू होती है। इस सीमा से बाहर की उम्र वाले छात्रों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इसलिए, आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा इस उम्र सीमा में आता है।
Read Also : Gas Cylinder: सिर्फ ₹500 में मिल रहा है गैस सिलेंडर, अभी करें ऐसे रजिस्ट्रेशन
KVS Admission Age Limit
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में सिर्फ उन्हीं बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा जिनकी उम्र 6 साल या उससे अधिक है। हालांकि, दिव्यांग बच्चों के मामले में केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल उम्र सीमा में 2 साल तक की छूट दे सकते हैं।
कक्षा 11 और 12वीं में एडमिशन के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन, स्टूडेंट की पढ़ाई में कोई ब्रेक नहीं होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि जिस साल आपने 10वीं पास की हो, उसी साल 11वीं में Admission लिया जा सकता है, भले ही आपकी उम्र जो भी हो।
आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप आयु सीमा और अन्य नियमों का पालन करते हैं। अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर गाइडलाइंस पढ़ सकते हैं।